लाइव न्यूज़ :

फसलों के "लाभकारी मूल्य" की मांग को लेकर संघ समर्थित बीकेएस ने पकड़ी आंदोलन की राह

By भाषा | Updated: September 8, 2021 13:58 IST

Open in App

इंदौर, आठ सितंबर मध्यप्रदेश में फसलों के लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्थित भारतीय किसान संघ (बीकेएस) के आह्वान पर बड़ी संख्या में कृषकों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया।

बीकेएस के मालवा प्रांत (इंदौर-उज्जैन संभाग) के अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने बताया कि उनके संगठन से जुड़े कई किसानों ने पहले से घोषित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के मुताबिक पश्चिमी मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों और अन्य स्थानों पर धरना- प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, "सरकार से हमारी मांग है कि वह खेती की लागत के आधार पर किसानों को फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाने की व्यवस्था शुरू करें।"

गौरतलब है कि बीकेएस के राष्ट्रीय महामंत्री बद्रीनारायण चौधरी ने इंदौर में 27 अगस्त को कहा था कि अगर केंद्र सरकार ने किसानों को फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए कठोर कानून बनाने की हामी 31 अगस्त तक नहीं भरी, तो आठ सितंबर को देश भर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

चौधरी ने सरकार द्वारा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित करने की प्रचलित व्यवस्था को किसानों के साथ "छलावा" करार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल