लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दरभंगा में किसानों के साथ उतरे कीचड़ से भरे खेत में, अपने हाथों से किया मखाना की रोपनी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 23, 2025 17:23 IST

शिवराज सिंह चौहान का किसानों के साथ कीचड़ में मखाना की रोपाई करते वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान उनके साथ भाजपा सांसद हरिभूषण ठाकुर बचौल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी रोपनी करते नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को दरभंगा पहुंचेजहां वह कीचड़ से भरे खेत में किसानों के साथ उतर गएकेंद्रीय मंत्री ने अपने हाथों से मखाना की रोपनी की

पटना: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को दरभंगा पहुंचे, जहां वह कीचड़ से भरे खेत में किसानों के साथ उतर गए और अपने हाथों से मखाना की रोपनी की। इसके साथ ही उन्होंने मखाना मखाना रिसर्च सेंटर में जाकर इस फसल की खेती और प्रोसेसिंग से संबंधित प्रक्रिया को समझा। शिवराज सिंह चौहान का किसानों के साथ कीचड़ में मखाना की रोपाई करते वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान उनके साथ भाजपा सांसद हरिभूषण ठाकुर बचौल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी रोपनी करते नजर आए।

इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की बेहतरी के लिए बनने वाली योजनाओं को कृषि भवन में बैठकर नहीं बल्कि किसानों के बीच जाकर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार का मखाना सुपर फूड है। मखाना का उत्पादन और गुणवत्ता बढ़े, मखाना उत्पादक किसानों की परेशानी दूर हो, इसके लिए बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जा रहा है। हमने तय किया कि कृषि भवन में बैठकर मखाना बोर्ड नहीं बनेगा, बल्कि जिनके लिए ये बोर्ड बन रहा है उनके बीच जाकर चर्चा करेंगे। मैं स्वयं आज मखाना उत्पादक किसानों से चर्चा कर और उसके बाद मखाना बोर्ड का स्वरूप तय करेंगे। 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा तो किसान भाइयों की सलाह के आधार पर बनेगा। इसके लिए उन्होंने दरभंगा में मखाना उत्पादक किसानों के साथ संवाद किया। इसके पहले बिहार के परम्परागत परिधान धोती-कुर्ता पहनकर शिवराज सिंह चौहान ने मखाना की खेती के लिए तैयार पानी भरे खेतों में उरते। वहीं, दरभंगा पहुंचने पर शिवराज सिंह चौहान का मिथिला की परम्परा के अनुरूप स्वागत किया गया। दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर सहित अन्य ने पाग, अंग वस्त्र आदि से उनका अभिनंदन किया। 

उन्होंने कहा कि मखाना की खेती से लाखो किसान जुड़े हुए हैं। ऐसे में मखाना बोर्ड के गठन से ऐसे लाखों किसानों को बड़ा फायदा होगा। वहीं, भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि कृषि मंत्री किसानों के सच्चे हितैषी हैं। वे ऑफिस में टेबल पर काम करने वाले नेता नहीं हैं। खुद पानी में उतर कर रोपनी करके उन्होंने देश के किसानों के लिए बड़ा संकेत दिया है। मैं उन्हें मिथिला की ओर से इसके लिए बधाई देता हूं।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया