लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय कृषि मंत्री ने वादा किया है कि एमएसपी पर आंच नहीं आएगीः खट्टर

By भाषा | Updated: December 8, 2020 23:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ दिसंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वादा किया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर आंच नहीं आएगी।

खट्टर ने राष्ट्रीय राजधानी में तोमर से मुलाकात के बाद ट्विटर पर उक्त टिप्पणी की। साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों की भाजपा सरकारों और केंद्र सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

उन्होंने उम्मीद जताई की किसानों के मुद्दे का जल्द से जल्द मैत्रीपूर्ण हल निकल जाएगा।

तोमर से मुलाकात के बाद खट्टर ने ट्वीट किया, “हमारी सरकार के लिए हरियाणा के अन्नदाताओं का हित हमेशा सर्वोपरि रहा है और सदैव रहेगा। किसानों के मुद्दों को लेकर आज केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी से मुलाक़ात की। उन्होंने आश्वस्त किया है कि एमएसपी पर कभी कोई आंच नहीं आएगी।“

राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली में खट्टर और तोमर की मुलाकात हुई है।

इससे पहले दिल्ली में तोमर से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जब बुधवार को प्रदर्शन कर रहे किसानों के नुमाइंदे और केंद्र सरकार के बीच एक और दौर की बातचीत होगी तो मैत्रीपूर्ण हल निकल आएगा।

एक अन्य ट्वीट में खट्टर ने आरोप लगाया, “विपक्षी दल किसानों पर ओछी राजनीति कर रहे हैं, ऐसी घटिया राजनीति करने वालों की निंदा होनी चाहिए। “

उन्होंने कहा, “ किसानों को आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य है। मैं एक बार फिर किसान भाइयों से वादा करता हूं कि एमएसपी को लागू रखा जाएगा और हम किसानों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं आने देंगे। “

जब खट्टर से पूछा गया कि हरियाणा में भाजपा की गठबंधन सहयोगी जेजेपी के विधायक प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति समर्थन जता रहे हैं, इसपर मुख्यमंत्री ने कहा, “ किसान हमारे अपने हैं। कौन नहीं चाहता है कि उनकी आय बढ़े? खुद प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने कहा है कि उनकी आय दोगुनी होनी चाहिए।“

खट्टर ने विपक्षी पार्टियों पर कृषि कानूनों को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे मोदी सरकार की ओर से बनाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ हैं जबकि संप्रग की सरकार के दौरान इसी तरह के प्रावधानों की उनकी मांग थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट