लाइव न्यूज़ :

कोविड से निपटने के लिए चिकित्सा ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति महत्वपूर्ण है: सरकार

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर केन्द्र ने बुधवार को कहा कि कोविड​​-19 महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में चिकित्सा ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति बहुत महत्वपूर्ण है। उसने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सभी ऑक्सीजन उपकरणों की पूर्ण कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के लिए ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित करने का आग्रह किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चिकित्सा ऑक्सीजन उपकरणों और प्रणालियों (पीएसए संयंत्र, एलएमओ संयंत्र, ऑक्सीजन सांद्रता, चिकित्सा गैस पाइपलाइन प्रणाली) के संबंध में उनकी स्थिति और तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आयोजित एक बैठक को संबोधित किया।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया गया कि केंद्र सरकार ने पीएसए संयंत्रों, ऑक्सीजन सांद्रता, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, तरल चिकित्सा ऑक्सीजन (एलएमओ) संयंत्रों और चिकित्सा गैस पाइपलाइन प्रणाली (एमजीपीएस) के लिए उपकरणों की उपलब्धता, तकनीकी और वित्तीय सहायता के माध्यम से उनकी सहायता की है। बयान के अनुसार उनसे दैनिक आधार पर इनकी स्थिति की समीक्षा करने और निगरानी करने का आग्रह किया गया।

बयान के अनुसार उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए सभी स्थापित और चालू पीएसए संयंत्रों की पूर्ण कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के वास्ते ‘मॉक ड्रिल’ करने का भी आग्रह किया गया।

भूषण ने कहा, ‘‘चिकित्सा ऑक्सीजन एक आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य वस्तु है और पर्याप्त मात्रा में इसकी निर्बाध आपूर्ति महामारी से निपटने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’’

बयान में कहा गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पीएसए संयंत्रों और अन्य चिकित्सा ऑक्सीजन से संबंधित बुनियादी ढांचे के संचालन और रखरखाव के लिए तकनीशियनों और चिकित्सकों की क्षमता और बढ़ाने के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू