लाइव न्यूज़ :

'समान नागरिक संहिता जल्द ही देश में लागू की जाएगी', हैदराबाद में बोले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2023 23:00 IST

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, भारत में कुछ लोग सोचते हैं कि वे चार महिलाओं से शादी कर सकते हैं। लेकिन, मेरा कहना है कि आप चार शादी नहीं कर पाएंगे। वह वक्त अब समाप्त होने जा रहा। वह दिन दूर नहीं है। समान नागरिक संहिता भारत में लागू होने वाली है

Open in App
ठळक मुद्देशर्मा ने रविवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जल्द ही देश में लागू की जाएगीअपने संबोधन में उन्होंने कहा, देश में बहुविवाह प्रथा समाप्त हो जाएगीअसम के मुख्यमंत्री ने कहा- देश को सही मायने में एक पंथनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने का भी वक्त आ गया है

हैदराबाद: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने रविवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जल्द ही देश में लागू की जाएगी और बहुविवाह प्रथा समाप्त हो जाएगी। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य बी. संजय कुमार द्वारा करीमनगर में आयोजित हिंदू एकता यात्रा को संबोधित कर रहे थे। 

शर्मा ने कहा, ‘‘भारत में कुछ लोग सोचते हैं कि वे चार महिलाओं से शादी कर सकते हैं। लेकिन, मेरा कहना है कि आप चार शादी नहीं कर पाएंगे। वह वक्त अब समाप्त होने जा रहा। वह दिन दूर नहीं है। समान नागरिक संहिता भारत में लागू होने वाली है और देश को सही मायने में एक पंथनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने का भी वक्त आ गया है।’’ 

असम के मुख्यमंत्री ने हाल में कहा था कि राज्य सरकार ने बहुविवाह प्रथा समाप्त करने के लिए कानून लागू करने के वास्ते राज्य विधानसभा की विधायी शक्ति की पड़ताल के लिए चार सदस्यीय एक विशेषज्ञ समिति गठित की है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का नाम लिए बगैर शर्मा ने कहा कि तेलंगाना में राजा के शासन की जगह राम राज्य आने वाला है। 

उन्होंने कहा कि ‘राजा’ के पास पांच महीने ही बचे हैं। तेलंगाना में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद टेलीविजन पर कुछ लोगों को यह कहते सुना कि देश में हिंदू के नाम पर और कुछ नहीं होगा। शर्मा ने कहा, ‘‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, भारत में राष्ट्रवाद और सनातन धर्म मौजूद रहेगा।’’

(कॉपी भाषा)

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसमहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं