लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर में अज्ञात युवती का सिर विहीन शव बरामद

By भाषा | Updated: February 6, 2021 19:19 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), छह फरवरी उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के असोथर थानाक्षेत्र में खेत से शनिवार पुलिस ने करीब 22 वर्षीय एक युवती का सिर विहीन शव बरामद किया जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस गायब सिर की तलाश के साथ युवती की पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है।

फतेहपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस ने सरवल गांव के खेत से शनिवार अपराह्न करीब एक बजे लगभग 22 साल की एक लड़की का शव बरामद किया, जिसका सिर गायब है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और गायब सिर की तलाश के साथ उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।"

वहीं, थरियांव क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनिल कुमार ने बताया कि लड़की नीले रंग का जींस, पीले रंग की टी-शर्ट और स्वेटर पहने हुए है। उन्होंने बताया कि नहर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर हइया दुबे के खेत से शव बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि धड़ से उसका सिर गायब है।

उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि उसकी हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया होगा। उन्होंने कहा कि गायब सिर की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आस-पास के गांवों से ग्रामीणों को बुलाकर शिनाख्त की कोशिश की गई, मगर अभी तक पहचान नहीं हो सकी।

उन्होंने कहा कि पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?