लाइव न्यूज़ :

जिनेवा में आज से शुरू हो रहा UNHRC सत्र, पाकिस्तान की नापाक चाल पर रहेगी भारत की पैनी नजर! 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2019 08:01 IST

संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद् (UNHRC) सत्र के दौरान पाकिस्तान अनुच्छेद का मुद्दा उठा सकता है। पाकिस्तान विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी कश्मीर पर अपना पक्ष रखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान कश्मीर में कथित तौर पर मानवाधिकार के उल्लंघन का हवाला देते हुए प्रस्ताव ला सकता हैभारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 47 सदस्यीय यूएनएचआरसी के प्रत्येक सदस्य से व्यक्तिगत तौर पर कश्मीर की स्थिति से अवगत कराया। 

जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद् (UNHRC) सत्र आज (9 सितंबर) से शुरू हो रहा है। यह सत्र 9 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगा। बताया जा रहा है कि यूएनएचआरसी सत्र के दौरान पाकिस्तान अनुच्छेद का मुद्दा उठा सकता है। पाकिस्तान विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी कश्मीर पर अपना पक्ष रखेंगे।

वहीं, पाकिस्तान के किसी भी चाल पर भारत की पैनी नजर रहेगी। भारत चाहेगा कि पाकिस्तान के इस मुद्दे पर किसी देश का समर्थन न मिल सके। बता दें कि इस सत्र में पाक अगर प्रस्ताव को आगे बढ़ाएगा तो उसे इस सत्र में 19 सितंबर तक लाना होगा।

बता दें कि पाकिस्तान कश्मीर में कथित तौर पर मानवाधिकार के उल्लंघन का हवाला देते हुए प्रस्ताव ला सकता है, लेकिन इस पर मतदान होगा। 

एक तरफ जहां पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान दुष्प्रचार फैला रहा है। वहीं, दूसरी ओर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 47 सदस्यीय यूएनएचआरसी के प्रत्येक सदस्य से व्यक्तिगत तौर पर कश्मीर की स्थिति से अवगत कराया। 

इससे पहले पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने कहा था कि इस्लामाबाद कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में उठाने की योजना बना रहा है। कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान मामलों की सीनेट कमेटी को फैसल ने अवगत कराया कि यूएनएचआरसी फोरम के इस्तेमाल सहित विभिन्न विकल्पों को लेकर चर्चा की जा रही है। 

टॅग्स :पाकिस्तानजयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल