लाइव न्यूज़ :

शादी से नाखुश युवती ने प्रेमी संग रची पति को फंसाने की साजिश

By भाषा | Updated: July 5, 2021 12:43 IST

Open in App

मथुरा, पांच जुलाई उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शादी से नाखुश एक युवती ने पति से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर उसके खिलाफ ऐसी साजिश रची जिससे पति जेल चला जाए और उसे छुटकारा मिल जाए। लेकिन उसी के मोबाइल फोन ने पुलिस के सामने साजिश का खुलासा कर दिया और पोल खुल गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अलीगढ़ के थाना खैर के अंतर्गत रहने वाली युवती की नोएडा में नौकरी के दौरान ही विकास से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवती की शादी कोसीकलां निवासी एक अन्य युवक से हो गई। इसलिए उसने प्रेमी के हाथों पति की कार में अवैध पिस्तौल रखवाकर उसे गिरफ्तार करवाने की साजिश रची, लेकिन पासा उलटा पड़ गया और प्रेमी को जेल भेज दिया गया। अब युवती के ऊपर भी तलवार लटकी हुई है।

कोसीकलां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद पवार ने बताया, ‘‘रविवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना दनकौर के गांव कनालसी निवासी विकास नागर ने कोटवन पुलिस चौकी में कार का नंबर बताते हुए सूचित किया कि एक युवक पत्नी के साथ कार में अवैध पिस्तौल लेकर जा रहा है। पुलिस ने उसे वहीं रोक लिया और वाहनों की तलाशी शुरू कर दी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘उक्त कार की तलाशी लेने पर बिना लाइसेंस वाली पिस्तौल मिली। पुलिस ने पति-पत्नी से पिस्तौल के बारे में पूछा तो दोनों से इस बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। लेकिन युवती की बातों से पुलिस को उस पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन लेकर जांचा तो शिकायतकर्ता विकास का फोन नंबर मिल गया जिस पर कुछ ही देर पहले बात हुई थी। फोन के पिछले रिकॉर्ड में भी कई बार लंबे समय तक उस नंबर पर बात किए जाने के प्रमाण मिले। इसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया।’’

पवार ने बताया कि विकास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादसं) की धारा 203, 211, 120 (बी) व 25 तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, साजिश रचने वाली प्रेमिका तथा इसमें उसका साथ देने वाले उसके भतीजे काशी के खिलाफ भादसं की धारा 203, 211 व 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू