लाइव न्यूज़ :

फूड ऐप सेवा से नाखुश अभिनेता ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से मदद मांगी

By भाषा | Updated: November 7, 2021 00:33 IST

Open in App

कोलकाता, छह नवंबर बांग्ला फिल्मों के जानेमाने अभिनेता प्रसन्नजीत चटर्जी ने शनिवार को ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ध्यान ऑनलाइन फूड ऐप ‘स्विगी’ द्वारा भोजन की डिलीवरी न करने के "जरूरी" मुद्दे की ओर खींचा और कहा कि इस मामले पर बात होनी चाहिए।

एक खुले पत्र में, चटर्जी ने शिकायत की कि उन्हें भोजन मिला भी नहीं जबकि ऑर्डर की स्थिति बदल कर ‘डिलीवर’ हो गई।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने हालांकि स्पष्ट किया कि पैसा उनके खाते में वापस आ गया।

उनके ट्वीट पर तुरंत मिश्रित प्रतिक्रियां मिलने लगीं, जिसमें कुछ ने खुले पत्र के लिए उनका मजाक उड़ाया जबकि अन्य लोग समर्थन में आ गए।

कुछ ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने मजाक में कहा कि यह एक "अंतरराष्ट्रीय" मुद्दा है जिस पर ध्यान देने की जरूरत है।

चटर्जी ने अपने पत्र में कहा, "अगर कोई अपने मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के लिए ऐप पर निर्भर हो और उनका भोजन कभी पहुंचे नहीं तो? अगर कोई अपने खाने के लिए इन ऐप्स पर निर्भर हो तो? क्या वे भूखे रहेंगे? मुझे लगा कि इसके बारे में बात करना जरूरी है।"

संपर्क करने पर 59 वर्षीय सुपरस्टार ने कहा कि उन्हें इन ऐप्स के खिलाफ कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं है, लेकिन "कुछ जवाबदेही होनी चाहिए।”

स्विगी के अधिकारियों ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां