UN में भारत ने दिया पाकिस्तान को जवाब, विदिशा मैत्रा ने कहा-इमरान खान की कही हर बात झूठ

By स्वाति सिंह | Updated: September 28, 2019 09:47 IST2019-09-28T07:50:55+5:302019-09-28T09:47:13+5:30

UNGA: पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे का उस समय से अंतरराष्ट्रीयकरण करने का प्रयास कर रहा है जब भारत ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया था। हालांकि इससे संबंधित अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को समाप्त करने को भारत ने अपना ‘‘आंतरिक मामला’’ बताया है।

UNGA Live Updates: USA: Vidisha Maitra,India's right of reply to Pakistan PM Imran Khan's speech jammu-kashmir article 370 | UN में भारत ने दिया पाकिस्तान को जवाब, विदिशा मैत्रा ने कहा-इमरान खान की कही हर बात झूठ

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र में करीब 50 मिनट के भाषण में उन्होंने आधा समय कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत पर कई बेबुनियाद आरोप लगाए। भारत ने राइट ऑफ रिप्लाई का इस्तेमाल करके जवाब देने का फैसला किया है।

महासभा सत्र के अंत में शनिवार की सुबह करीब 7 बजे यह भाषण दिया जाएगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले संबोधन में शुक्रवार को कश्मीर मुद्दे की राग छेड़ते हुए मांग की कि भारत को कश्मीर में ‘अमानवीय कर्फ्यू’ हटाना चाहिए एवं सभी बंदियों को रिहा करना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र में करीब 50 मिनट के भाषण में उन्होंने आधा समय कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की। इमरान खान के भाषण में धारणाएँ अधिक थी और तथ्यात्मक बातें कम।

28 Sep, 19 : 08:27 AM

पाकिस्तान ने यूएन मंच का किया गलत इस्तेमाल: भारत

MEA सचिव विदिशा मैत्रा ने यहां पाकिस्तान को जवाब दिया है। उन्होंने कहा 'इमरान खान की कही हर एक बात झूठ है। पाकिस्तान ने यूएन मंच का गलत इस्तेमाल किया है। 

28 Sep, 19 : 07:57 AM

इमरान खान ने भारत को दी थी चेतावनी

इमरान खान ने भारत को चेतावनी दी थी कि यदि परमाणु शक्ति संपन्न दोनों पड़ोसियों के बीच टकराव हुआ तो उसके नतीजे उनकी सीमाओं से परे जाएंगे। खान संरा महासभा में अपना भाषण निर्धारित समय से करीब 15 मिनट अधिक समय तक दिया।

28 Sep, 19 : 07:54 AM

MEA सचिव विदिशा मैत्रा देंगी इमरान खान के भाषण का जवाब

इमरान खान के भाषण में धारणाएँ अधिक थी और तथ्यात्मक बातें कम। भारत ने राइट ऑफ रिप्लाई का इस्तेमाल करके जवाब देने का फैसला किया है। राइट ऑफ रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए MEA सचिव विदिशा मैत्रा जवाब देंगीं

Web Title: UNGA Live Updates: USA: Vidisha Maitra,India's right of reply to Pakistan PM Imran Khan's speech jammu-kashmir article 370

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे