लाइव न्यूज़ :

दुर्भाग्यपूर्ण है कि शाहरुख खान का बेटा होना ही आर्यन के खिलाफ जा रहा है: रजित कपूर

By भाषा | Updated: October 25, 2021 13:16 IST

Open in App

मुंबई, 25 अक्टूबर अभिनेता रजित कपूर ने मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार आर्यन खान के मामले को तूल दिए जाने को ‘‘दुर्भाग्यपूण’’ करार देते हुए कहा कि यह एक बार फिर साबित करता है कि फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को ‘‘ कठोर जांच’’ का सामना करना पड़ता है।

गौरतलब है कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन अक्टूबर को मुंबई के तट के पास, गोवा जा रहे एक क्रूज पोत पर छापेमारी के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (23) और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने क्रूज से मादक पदार्थ जब्त करने का दावा किया है।

फिल्म ‘द मेकिंग ऑफ़ द महात्मा’ और टीवी सीरिज ‘ब्योमकेश बक्शी’ में नजर आ चुके कपूर ने कहा कि खान के परिवार को जिस ‘मीडिया ट्रायल’ का सामना करना पड़ रहा है वह ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूण’’ है।

कपूर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ फिल्म उद्योग से जुड़े लोग चूंकि चर्चा में रहते हैं, इसलिए उन्हें कठोर जांच का सामना करना पड़ता है। यह अनुचित है। यह युवा शाहरुख खान का बेटा है। आपको क्या लगता है कि अगर वह शाहरुख का बेटा नहीं होता, तो उसे इन सब से गुजरना पड़ता ? क्या मीडिया इसका तमाशा बनाता ? तब तो इसके बारे में कोई चर्चा भी ना होती।’’

सिनेमा और रंगमंच के जाने माने अभिनेता ने कहा कि आर्यन से उन्हें सहानुभूति है, जो उन्हें लगता है, भावनाओं के कई दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ जी बिल्कुल, अभिभावक के तौर पर, मैं काफी परेशान होता। लेकिन उस युवा लड़के के बारे में सोचिए। वह क्या झेल रहा है, वह क्या सोच रहा होगा, ‘मेरे पिता शाहरुख खान है और वह कुछ नहीं कर सकते।’ इसका मतलब है कि आज शाहरुख खान का बेटा होना ही उनके खिलाफ चला गया है।’’

आर्यन ने, महानगर स्थित विशेष अदालत द्वारा पिछले सप्ताह जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उच्च न्यायालय का रुख किया था। उच्च न्यायालय याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

विशेष अदालत ने आर्यन खान को जमानत देने से बुधवार को इनकार कर दिया था और कहा था कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वह मादक पदार्थ संबंधी गतिविधियों में नियमित तौर पर शामिल थे। अदालत ने कहा था कि व्हाट्सऐप चैट से भी प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वह मादक पदार्थ तस्करों के सम्पर्क में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं