लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक के बीच टीके को लेकर हुई बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण : गहलोत

By भाषा | Updated: January 5, 2021 14:34 IST

Open in App

जयपुर, पांच जनवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक के बीच टीके को लेकर हुई बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दखल देने का आग्रह किया है।

गहलोत ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक की वैक्सीन को भारत में मंजूरी मिलने के बाद दोनों कंपनियों के बीच हुई आपसी बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है। यह संवेदनशील मुद्दा है जिसमें प्रधानमंत्री को दखल देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटेन में मिले नए कोरोना स्ट्रेन के मामले भारत में बढ़ते जा रहे हैं। सात जनवरी को ब्रिटेन से पुन: हवाई उड़ान शुरू करने के फैसले पर भारत सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘अगर जनवरी 2020 में कोरोना की शुरुआत में विदेशों से आने वाली उड़ानो को रोका गया होता तो आज ये स्थिति नहीं बनती।भारत सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि ब्रिटेन से फ्लाइट चलने के बाद कोरोना के नए स्ट्रेन से पूर्व जैसी स्थिति ना बन जाए।’’

मुख्यमंत्री ने

ब्रिटेन से पिछले दिनों में लौटे सभी यात्री और उनके संपर्क में आए सभी लोगों से अपील की है कि वे संक्रमण की जांच जरूर कराएं ताकि कोरोना वायरस के नए रूप के प्रसार को फैलने से रोका जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू