लाइव न्यूज़ :

जीएसटी संबंधी मंत्रिसमूह में कांग्रेस शासित राज्यों का प्रतिनिधित्व नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण: बघेल

By भाषा | Updated: June 1, 2021 18:35 IST

Open in App

रायपुर, एक जून छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 से जुड़े सामान पर जीएसटी से छूट के लिए बनाये गये मंत्रियों के समूह में कांग्रेस शासित राज्य के सदस्यों को शामिल ना करना सहकारी संघवाद के खिलाफ और दुर्भाग्यपूर्ण है।

बघेल ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि कोरोना वायरस से जुड़े आवश्यक सामान पर कर से छूट को लेकर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने आठ मंत्रियों के समूह का गठन किया है। उन्होंने दावा किया कि इसमें कांग्रेस शासित राज्यों के किसी भी सदस्य को शामिल नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि गठित मंत्रिसमूह में कांग्रेस शासित राज्यों के सदस्य का शामिल ना होना सहकारी संघवाद की भावना के खिलाफ है।

बघेल ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों के जो मंत्री जीएसटी परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें कोविड राहत सामग्री पर जीएसटी दरों पर चर्चा करने के लिए गठित जीओएम (मंत्रियों के समूह) में शामिल किया जाना चाहिए। कांग्रेस शासित राज्यों के किसी भी सदस्य को शामिल नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं