लाइव न्यूज़ :

आरसेप में भारत के शामिल नहीं होने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण : आनंद शर्मा

By भाषा | Updated: November 17, 2020 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने मंगलवार को कहा कि ‘क्षेत्रीय समग्र आर्थिक साझेदारी’ (आरसेप) में शामिल नहीं होने का सरकार का फैसला दुर्भाग्यूपर्ण है क्योंकि यह प्रक्रिया भारत के सामरिक एवं आर्थिक हित में है।

गौरतलब है कि करीब एक साल पहले कांग्रेस ने आरसेप में भारत के शामिल होने संबंधी किसी भी कदम का पुरजोर विरोध किया था। बाद में सरकार ने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला किया था। इस पर कांग्रेस ने दावा किया था कि उसके शीर्ष नेताओं के दबाव में सरकार को अपने कदम पीछे खींचने पड़े।

शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘ आरसेप में शामिल नहीं होने का भारत का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित है। इस एशिया-प्रशांत एकीकरण की प्रक्रिया का हिस्सा बनना भारत के सामरिक एवं आर्थिक हित में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पीछे हटने से उस वर्षों की बातचीत पर पानी फिर गया है जो भारत को आरसेप का हिस्सा बनाने के लिए की गई थी। हम अपने हितों के लिए सुरक्षा कवच सुनिश्चित करने के बारे में बातचीत कर सकते थे। आरसेप से दूर रहना एक प्रतिगामी कदम है।’’

दूसरी तरफ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा, ‘‘जब तक कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर विचार नहीं रखेगी, तब तक मैं अपना अंतिम दृष्टिकोण सामने नहीं रखूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आरसेप में भारत के शामिल होने के पक्ष और विपक्ष दोनों की दलीलें है। लेकिन यह बहस संसद में या लोगों के बीच या विपक्षी दलों को शामिल करके कभी नहीं हुई। यह एक लोकतंत्र में 'केंद्रीयकृत निर्णय लेने का' एक अस्वीकार्य और बुरा उदाहरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू