लाइव न्यूज़ :

आईटी के छापों के बाद एआरसी और कर्जदारों के बीच अनुचित गठजोड़ पाया गया:सीबीडीटी

By भाषा | Updated: December 15, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर आयकर विभाग ने हाल में की गई छापेमारी के बाद मुंबई स्थित चार परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों (एआरसी) और कर्जदार समूहों के बीच एक ‘‘अनुचित गठजोड़’’ का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

छापेमारी आठ दिसंबर को शुरू की गई थी और मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली और कुछ अन्य स्थानों पर कुल 60 परिसरों में छापे मारे गए।

सीबीडीटी ने एक बयान में बताया कि विभाग ने चार करोड़ रुपए नकद राशि और ‘‘बड़ी मात्रा’’ में दस्तावेज एवं डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए थे।

विभाग के लिए नीति निर्माण करने वाली संस्था ने कहा कि छापेमारी के दौरान पाया गया कि ‘‘एआरसी ने ऋणदाता बैंकों से गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) प्राप्त करने के लिए व्यापार के विभिन्न अनुचित तरीकों को अपनाया और धोखाधड़ी की।’’

बयान में एआरसी का नाम बताए बिना कहा गया, ‘‘यह पाया गया है कि कर्जदार समूहों और एआरसी के बीच एक अनुचित गठजोड़ था और इस प्रक्रिया में मुखौटा इकाइयों का इस्तेमाल किया गया।’’

आयकर अधिकारियों ने पाया कि जिस राशि पर एआरसी द्वारा एनपीए का अधिग्रहण किया गया है, वह उक्त परिसंपत्ति को कवर करने वाली संपार्श्‍विक प्रतिभूतियों के वास्तविक मूल्य से ‘‘बहुत कम’’ थी।

बयान में बताया गया कि परिसंपत्तियों के अधिग्रहण के लिए एआरसी द्वारा ऋणदाता बैंक (बैंकों) को किए गए न्यूनतम नकद भुगतान के लिए आमतौर पर उधारकर्ता समूह के धन का इस्तेमाल किया गया। ‘‘इस तरह की निधि को हवाला माध्यमों के जरिए या कर्जदार समूह द्वारा नियंत्रित मुखौटा कंपनियों की कई परतों के माध्यम से भेजा गया है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘... एआरसी बैंकों से हासिल संपत्तियों के संदर्भ में गैर-पारदर्शी तरीकों का इस्तेमाल कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया