लाइव न्यूज़ :

UNESCO ने जयपुर को वर्ल्ड हैरिटेज सिटी का प्रमाण पत्र सौंपा

By भाषा | Updated: February 5, 2020 23:08 IST

पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि जयपुर दुनिया के सबसे श्रेष्ठ योजनाबद्ध शहरों में से एक है। कला, साहित्य व संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि जयपुर को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल किए जाने से प्रदेश के पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूनेस्को ने गुलाबी नगरी जयपुर को 'विश्व धरोहर शहर' का औपचारिक प्रमाण पत्र सौंप दिया है।यूनेस्को की महानिदेशक आंद्रे अजोले ने बुधवार को यहां अलबर्ट हॉल पर आयोजित एक समारोह में स्वायत्त शासन व नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल को जयपुर का यह प्रमाण पत्र सौंपा।

यूनेस्को ने गुलाबी नगरी जयपुर को 'विश्व धरोहर शहर' का औपचारिक प्रमाण पत्र सौंप दिया है। यूनेस्को की महानिदेशक आंद्रे अजोले ने बुधवार को यहां अलबर्ट हॉल पर आयोजित एक समारोह में स्वायत्त शासन व नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल को जयपुर का यह प्रमाण पत्र सौंपा।

इस अवसर पर अजोले ने कहा कि जयपुर के लोगों ने टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के जो प्रयास किए हैं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने मान्यता दी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह गर्व की बात है कि यूनेस्को ने जयपुर परकोटा शहर को विश्व विरासत सूची में अंकित किया है।’’ उन्होंने पर्यटन विभाग व यूनेस्को के बीच पश्चिमी राजस्थान में हैरिटेज प्रमोशन के लिए किए गये करार की सराहना करते हुए कहा कि यह करार वहां की कला व कलाकारों को विश्व में एक नई पहचान देगा।

पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि जयपुर दुनिया के सबसे श्रेष्ठ योजनाबद्ध शहरों में से एक है। कला, साहित्य व संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि जयपुर को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल किए जाने से प्रदेश के पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया