लाइव न्यूज़ :

केरल में बेरोजगारी की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक, एलडीएफ ने वादे पूरे नहीं किए: भाजपा

By भाषा | Updated: March 24, 2021 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च भाजपा ने बुधवार को केरल की सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार पर पिछले विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा ना करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में बेरोजगारी की दर राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है।

भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि केरल की जनता एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) से आजीज आ चुकी है और इस बार बदलाव चाहती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने केरल के सर्वांगीण विकास के लिए पूरा खाका तैयार किया है।

केरल में छह अप्रैल को विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदान होना है।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने एलडीएफ की ओर से पिछले चुनाव में किए गए वादों की सूची गिनाते हुए कहा कि इनमें से अधिकांश पूरे नहीं किए गए।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में अधोसंरचना की कमी है। पिछले विधानसभा चुनाव में एलडीएफ ने आईटी पार्क के विस्तार का वादा किया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। यही हाल कोच्चि मेट्रो का है। केंद्र को तीन साल तक इसकी मंजूरी नहीं मिली ।’’

केरल की अर्थव्यवस्था में मंदी पर चिंता जताते हुए अग्रवाल ने कहा कि राज्य खाड़ी व अन्य देशों से भेजे जाने धन पर अत्यधिक निर्भर है और राज्य में रोजगार के बहुत कम अवसर है।

उन्होंने कहा, ‘‘केरल में बेरोजगारी की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। ना ही एलडीए और ना ही यूडीएफ ने रोजगार के अवसर पेदा करने के लिए कुछ किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता