लाइव न्यूज़ :

गुजरात में बेरोजगारों पर रार, कब मिलेगा रोजगार?

By महेश खरे | Updated: July 23, 2019 07:56 IST

गुजरात के रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत आंकड़ों और आरटीआई के जरिए दी गई जानकारी में कुछ और ही कहानी सामने आ रही है. 31 दिसंबर 2018 तक राज्य के 48 रोजगार कार्यालयों में 4 लाख 25 हजार 16 युवक और 1 लाख 60 हजार 446 युवतियां बेरोजगार के रूप में पंजीकृत हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसत्ता पक्ष ने गुजरात में 4,02,391 शिक्षित एवं 22,599 अर्द्घशिक्षित बेरोजगार होने का दावा कियासरकार ने अगले तीन सालों में 60,000 सरकारी नौकरियां देने की योजना बनाई है.

गुजरात में बेरोजगारों की संख्या को लेकर बीते दिनों जमकर सियासत हुई. शुरु आत विधानसभा में बेरोजगारों की संख्या को लेकर हुई. सरकारी आंकडों पर विपक्ष ने हमलावरी मुद्रा में सवाल उछाले. सरकार और विपक्ष के बीच जमकर रार हुई. लेकिन आरटीआई में दी गई जानकारी और रोजगार कार्यालयों में दर्ज आंकडे कुछ और ही कहानी बयान कर रहे हैं.

बेरोजगारों का सवाल यही है कि उनको कब मिलेगा रोजगार? सत्ता पक्ष ने गुजरात में 4,02,391 शिक्षित एवं 22,599 अर्द्घशिक्षित बेरोजगार होने का दावा किया और यह भी बताया कि सरकार ने अगले तीन सालों में 60,000 सरकारी नौकरियां देने की योजना बनाई है. पिछले दो साल में 5497 लोगों को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई गई. अब आने वाले तीन वषार्ें में वार्षिक कैलेंडर के अनुसार तैयारी की जा रही है.

इधर विपक्ष भी सरकार पर सच्चाई छुपाने का आरोप लगा रहा है. विपक्ष का सवाल है कि अगर राज्य में कुल 4,24,990 बेरोजगार हैं तो पिछले दिनों पुलिस भर्ती में 8 से 9 लाख युवा कहां से उमड़ पड़े थे. विपक्ष के अनुसार सरकार के आंकडे शंकास्पद हैं. उद्योगों में भी स्थानीय बेरोजगारों को काम देने में मनमानी हो रही है.

आरटीआई में मिली कहानी कुछ और

गुजरात के रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत आंकड़ों और आरटीआई के जरिए दी गई जानकारी में कुछ और ही कहानी सामने आ रही है. 31 दिसंबर 2018 तक राज्य के 48 रोजगार कार्यालयों में 4 लाख 25 हजार 16 युवक और 1 लाख 60 हजार 446 युवतियां बेरोजगार के रूप में पंजीकृत हुए हैं.

यानि कुल पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या हुई 6,17,461. जनरल कैटेगरी में 4 लाख 40 हजार 492 बेरोजगार हैं. सबसे ज्यादा 33 हजार 424 बेरोजगार अहमदाबाद में और सबसे कम 610 भुज कार्यालय में पंजीकृत हैं. जबकि महिलाओं के लिए विशेष रोजगार कार्यालयों में सबसे अधिक 11 हजार 616 युवतियां अहमदाबाद में हैं.

एससी-एसटी कैटेगरी के 1.46 लाख युवक-युवतियां रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं. आरटीआई के जरिए जारी आंकड़ों के अनुसार एससी बेरोजगारों में 56,409 युवक और 21,635 युवतियां हैं, जबकि एसटी में 46,766 युवक और 20,160 युवतियां पंजीकृत हैं.

सात जिले, दो साल, शून्य सरकारी नौकरी 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार सात जिलों में एक भी बेरोजगार को पिछले दो सालों में सरकारी नौकरी नही मिली. ये जिले हैं सूरत, नवसारी, बड़ौदा, खेड़ा, दाहोद, मोरबी और नर्मदा. जबकि दो जिले तापी, जामनगर ऐसे हैं जहां दो-दो और एक जिला डांग में सिर्फ एक बेरोजगार को सरकारी नौकरी मिली.

टॅग्स :गुजरातनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया