लाइव न्यूज़ :

मोहाली में अमरिंदर के फार्महाउस के बाहर बेरोजगार शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:04 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 जून पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मोहाली के सिसवान स्थित फार्महाउस के बाहर सोमवार को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण-शिक्षक पात्रता परीक्षा (ईटीटी-टीईटी) उतीर्ण 100 से अधिक बेरोजगार शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने अपने साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उन्हें नौकरी देने का वादा पूरा नहीं करने के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस की आलोचना की और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

एक प्रदर्शनकारी शिक्षक ने कहा, "हम मुख्यमंत्री से हमारी मांगों को स्वीकार करने के लिए कहना चाहते थे।" प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 'घर-घर रोजगार योजना' के जरिए नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन वह इसे पूरा करने में 'विफल' रही।

उन्होंने धमकी दी कि अगर राज्य सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो वे आंदोलन तेज करेंगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और हिरासत में ले लिया। उन्हें बसों में ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस