लाइव न्यूज़ :

पंजाब में बेरोजगार शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास विरोध प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 20:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शनिवार को, बरनाला जिले में जिस स्थान पर एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे, उसके पास ही बेरोजगार शिक्षकों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

दाना मंडी स्थल के पास प्रदर्शन करने वालों ने राज्य की कांग्रेस सरकार के विरोध में नारे लगाए और रोजगार की मांग की। जैसी ही उन्होंने नारे लगाने शुरू किये, सादे कपड़े में पुलिसकर्मियों ने हाथों से प्रदर्शनकारियों के मुंह बंद करने का प्रयास किया। इस घटना में कुछ प्रदर्शनकारियों की पगड़ी उतर गई।

जगजीत सिंह नामक एक प्रदर्शनकारी ने राज्य सरकार पर रोजगार देने की लंबे समय से चली आ रही मांग पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे सरकार से शिक्षा विभाग में रोजगार देने की मांग कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने शिक्षकों को पुलिस की एक वैन में बिठाया और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया। महिलाओं, बेरोजगार शिक्षकों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निविदा कर्मियों के एक अन्य समूह ने भी राज्य सरकार के विरुद्ध अपनी मांग को लेकर बठिंडा-चंडीगढ़ राजमार्ग को अवरुद्ध किया।

इससे यातायात जाम हो गया और प्रशासन को यातायात दूसरी ओर मोड़ना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने का प्रयास किया जिस दौरान झड़प हो गयी। बाद में पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक राजमार्ग से हटा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों