लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बेरोजगार व्यक्ति ने पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

By भाषा | Updated: May 10, 2021 14:50 IST

Open in App

पुणे, 10 मई महाराष्ट्र में 38 वर्षीय एक बेरोजगार व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की कथित रूप से हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना पुणे के लोनीकांड पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कदमवक बस्ती इलाके में रविवार को हुई।

सहायक पुलिस आयुक्त कल्याण विधाते ने बताया कि हनुमंत शिंदे अपनी पत्नी (28), 14 महीने के बच्चे, पिता एवं भाई के साथ अपने फ्लैट में रहता था। रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे से उसका शयनकक्ष अंदर से बंद था।

उन्होंने बताया कि जब शिंदे और उनकी पत्नी ने शाम तक दरवाजा नहीं खोला, तो उसके पिता ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

विधाते ने बताया कि बाद में दरवाजा तोड़कर पुलिस जब कमरे में गई, तो उसने पाया कि शिंदे फांसी के फंदे पर लटका हुआ था तथा उसकी पत्नी और बच्चा भी मृत पड़े थे। पत्नी का गला दबाया गया था और बच्चे का गला काटा गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन परिजन का कहना है कि शिंदे बेरोजगार था और वित्तीय परेशानियों से जूझ रहा था, जिसके कारण वह तनाव में था और पिछले कुछ दिनों से चुप सा रहता था।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो