लाइव न्यूज़ :

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का साथी चढ़ा पुलिस क हत्थे, वसूली के आरोप में मुंबई से हुआ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 6, 2019 18:32 IST

यूनिट-1 के वरिष्ठ निरीक्षक विनायक मेर ने कहा कि भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगी भाटी को भारतीय दंड संहिता की धारा 384 (वसूली) के तहत गिरफ्तार किया गया और उसे नौ अक्टूबर तक पुलिस की हिरासत में रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के एक कथित सहयोगी को मुंबई में एक कारोबारी से पांच लाख रुपये की वसूली का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि रियाज भाटी (50) को अपराध शाखा की यूनिट-I ने दक्षिण मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट इलाके से शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के एक कथित सहयोगी को मुंबई में एक कारोबारी से पांच लाख रुपये की वसूली का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि रियाज भाटी (50) को अपराध शाखा की यूनिट-I ने दक्षिण मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट इलाके से शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

यह गिरफ्तारी इस साल जून में जुहू पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई। अधिकारी ने कहा कि गोरेगांव के शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि भाटी उसका कारोबारी साझेदार था जिसने साझेदारी तोड़ने के बाद अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के नाम पर उससे पैसा मांगना शुरू कर दिया था।

यूनिट-1 के वरिष्ठ निरीक्षक विनायक मेर ने कहा कि भाटी को भारतीय दंड संहिता की धारा 384 (वसूली) के तहत गिरफ्तार किया गया और उसे नौ अक्टूबर तक पुलिस की हिरासत में रखा जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि भाटी को इस साल जुलाई में पुलिस के वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने मुंबई क्रिकेट संघ की सदस्यता हासिल करने के लिए कथित तौर पर जाली हस्ताक्षर करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अगस्त में भाटी और उसके भाई के खिलाफ अंबोली थाने में वसूली का एक मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि वह खंडाला में गोलीबारी की दो घटनाओं और मलाड में जमीन कब्जाने के मामले में भी आरोपी है। 

टॅग्स :दाऊद इब्राहिममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos