लाइव न्यूज़ :

उन्‍नाव में जेल के कृषि फार्म से विचाराधीन बंदी फरार

By भाषा | Updated: May 30, 2021 14:08 IST

Open in App

उन्नाव (उप्र) 30 मई उन्नाव जिला जेल के कृषि फार्म पर काम करने के लिए भेजा गया एक विचाराधीन बंदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

प्रभारी जेल अधीक्षक ब्रजेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि कारागार के बाहर स्थित कृषि फार्म पर विचाराधीन बंदी उन्नाव निवासी सोनू समेत 22 बंदियों को काम करने के लिए भेजा गया था जहां से सोनू फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी और दस्तावेजों में हेराफेरी समेत तमाम गंभीर आरोपों में सोहरामऊ थाने में दर्ज एक मामले में एक अप्रैल को सोनू को जिला कारागार में कैद किया गया था। सोनू को अन्‍य बंदियों के साथ कारागार कर्मियों की सुरक्षा में भेजा गया था लेकिन वह भाग निकला।

कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सदर कोतवाली में जेल अधीक्षक की तहरीर पर शनिवार देर रात मामला दर्ज कर फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो