लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल से विचाराधीन बंदी फरार

By भाषा | Updated: June 7, 2021 11:51 IST

Open in App

बांदा (उत्तर प्रदेश), सात जून उत्तर प्रदेश में बांदा जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने सोमवार को बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा बुजुर्ग गांव के रहने वाले विचाराधीन बंदी विजय आरख के बांदा जेल से रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे भाग जाने की सूचना मिली है, लेकिन जेल प्रशासन ने अभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज करवाई।

एएसपी ने कहा, "अभी तक यह पता नहीं चल सका कि बंदी कहां से और कैसे जेल से भाग गया।" उन्होंने बताया कि फरार बंदी विजय को डकैती और अन्य गंभीर धाराओं के तहत छह फरवरी को जेल भेजा गया था।

गौरतलब है कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी भी इसी जेल में कैद है। उसे जेल में रखे जाने की तिथि से जेल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। लेकिन, कई चक्र की सुरक्षा तोड़ कर बंदी के फरार होने से जेल व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos