लाइव न्यूज़ :

आईआईटी-दिल्ली के नजदीक भूमिगत पाइपलाइन ठीक की गयी : दिल्ली जल बोर्ड

By भाषा | Updated: August 1, 2021 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के मुताबिक आईआईटी-दिल्ली के नजदीक फ्लाईओवर के नीचे पानी की एक भूमिगत पाइपलाइन में हो रहे रिसाव को ठीक कर दिया गया है। शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद इस जगह सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। दिल्ली जल बोर्ड ने रविवार को यह जानकारी दी।

डीजेबी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘करीब 24 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आईआईटी फ्लाईओवर के नीचे पानी की एक भूमिगत पाइपलाइन में हो रहे रिसाव को ठीक कर दिया गया है। एक अन्य गड़बड़ी को ठीक किया जा रहा है और साथ ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य भी पूरा कर दिया है।’’

इससे पहले पीडब्ल्यूडी ने कहा था कि पानी की पाइपलाइन में रिसाव होने के कारण सड़क का हिस्सा धंस गया था।

पीडब्ल्यूडी के मुख्य इंजीनियर शशि कांत ने कहा, ‘‘हमारे इंजीनियर मौके पर मौजूद हैं और सड़क को ठीक करने का काम कर रहे हैं। पानी की पाइपलाइन में रिसाव होने के कारण सड़क का हिस्सा धंस गया। यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।’’

गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले पांच दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि के दौरान 126 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा