लाइव न्यूज़ :

मुंबई में भूमिगत पार्किंग स्थल में पानी भरा, 400 गाड़ियां डूबीं

By भाषा | Updated: July 19, 2021 21:27 IST

Open in App

मुंबई, 19 जुलाई मुंबई में भारी बारिश की वजह से एक भूमिगत पार्किंग स्थल में पानी भर गया जिसमें महंगी कारें, बाइकें और ऑटो रिक्शा समेत करीब 400 गाड़ियां डूब गईं। उपनगरीय कांदिवली में ठाकुर कॉम्प्लेक्स में मुंबई नगर निकाय ने इस पार्किंग स्थल का निर्माण कराया था। एक कार्यकर्ता ने सोमवार को यह दावा किया।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने प्रभावित वाहनों की सटीक संख्या नहीं बताई लेकिन उसने कहा कि वह परिसर का प्रबंधन करने वाले एक निजी ठेकेदार के साथ हुए समझौते का अध्ययन करने के बाद वाहन मालिकों को मुआवजा देने की संभावना पर गौर करेगा।

पश्चिमी उपनगरों में शनिवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक निजी ठेकेदार द्वारा संचालित नगर निकाय की पार्किंग में बारिश का पानी घुस गया। इस कारण स्थल में खड़े दो, तिपहिया व चौपहिया वाहन पानी में डूब गए।

स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता ने कहा कि रविवार की सुबह भूमिगत पार्किंग में 15 फुट तक पानी था और करीब 400 वाहन प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि महंगी ऑडी जैसी कारों समेत कई ऑटो रिक्शा, दो पहिया वाहन व अन्य कारें डूब गई हैं। उन्होंने कहा, “रविवार सुबह से पानी निकाला जा रहा है, लेकिन पार्किंग के अंदर अब भी करीब तीन फुट पानी है।”

भाजपा की स्थानीय पार्षद सुनीता यादव ने कहा कि पार्किंग स्थल में पहले कुछ इंच तक पानी भर जाता था, लेकिन इस बार स्थिति "भयानक" है।

उन्होंने कहा, “नगर निकाय को सभी वाहन मालिकों को मुआवजा देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि पास में पोयसर इलाके में स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले कई ऑटोरिक्शा चालकों ने अपने वाहन वहीं खड़े किए हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों