लाइव न्यूज़ :

किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा अगला विधानसभा चुनाव, भाजपा नेतृत्व करेगा तय : मौर्य

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:37 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 16 जून उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, यह पार्टी संसदीय बोर्ड तय करेगा।

मौर्य ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ेगी, इसका फैसला भाजपा का सामूहिक नेतृत्व और संसदीय बोर्ड करेगा। उनसे पूछा गया था कि क्या प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा?

सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। सपा, बसपा और कांग्रेस की तरह कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है। भाजपा का सामूहिक नेतृत्व है, राष्ट्रीय संगठन है। संसदीय बोर्ड तय करेगा कि किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। अभी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।’’

मौर्य ने प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में चल रही है और कहीं कोई दिक्कत नहीं है।

आगरा का दौरा करने के बाद बरेली पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि सपा, बसपा और फिर सपा शासनकाल के 15 साल में सरकारों ने जितना काम नहीं किया, उत्तर प्रदेश में हम लोगों ने चार साल के अंदर करके दिखाया है।

मौर्य ने 2022 में एक बार फिर पार्टी की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा अगले चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी और जो लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं उनके ख्वाब चकनाचूर हो जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना में पुलिस की गाड़ी का गलत U-Turn, महिला ने बीच सड़क ट्रैफिक नियमों की दिलाई याद

स्वास्थ्यडॉ. रोहित माधव साने को “Personality of the Year 2025” का सम्मान

विश्वसोशल मीडिया बैन, 16 साल से बच्चों पर लागू, फेसबुक, इंस्टाग्राम, किक, रेडिट, स्नैपचैट, थ्रेड्स, टिकटॉक, एक्स, यूट्यूब और ट्विच जल्दी हटाएं नहीं तो 3.29 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुर्माना

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

क्रिकेटICC ODI Rankings: टॉप-10 में 4 भारतीय खिलाड़ी, 781 और 773 अंक के साथ पहले-दूसरे पायदान पर ROKO

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: ये अनपढ़ है… लोकसभा में भड़के अखिलेश यादव, देखें वायरल वीडियो

भारतMP: मंत्री प्रतिमा बागरी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नाम पट्ट पर पोती कालिख

भारतआखिर हो क्या रहा है?, सदन से गायब हैं मंत्री, विधायक भास्कर जाधव ने कहा-आजकल तो कुछ भी सूचित नहीं किया जाता

भारतIndiGo Crisis: दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो संकट पर केंद्र सरकार को लगाई फटकार, पूछा- "ऐसी स्थिति कैसे हुई"

भारतGoa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स ने जमानत के लिए दिल्ली कोर्ट में लगाई अर्जी, गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर की याचिका