लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण रोकथाम उपाय के तहत निगम ने किया चालान, निर्माण कार्य रुका

By भाषा | Updated: June 16, 2018 00:56 IST

धूल प्रदूषण से निपटने के लिए रविवार तक सभी निर्माण कार्य रोकने के आदेश के एक दिन बाद दक्षिण दिल्ली में आज 170 से ज्यादा चालान किया गया और 12 इमारतें सील कर दी गयीं। 

Open in App

नई दिल्ली , 16 जून: धूल प्रदूषण से निपटने के लिए रविवार तक सभी निर्माण कार्य रोकने के आदेश के एक दिन बाद दक्षिण दिल्ली में आज 170 से ज्यादा चालान किया गया और 12 इमारतें सील कर दी गयीं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने कहा है कि प्रदूषण रोकने के उपायों के तहत उसने सड़कों पर मशीनों से सफाई का काम तेज कर दिया है।  एसडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया , ‘‘177 चालान किया गया , 12 इमारतें सील कर दी गयीं और 326 स्थलों पर निर्माण गतिविधि रोक दी गयी। फतेह नगर , बाली नगर , टैगोर गार्डन जैसे इलाके में टीमों ने निर्माण गतिविधियां रोक दीं। ’’ उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने आज एक बयान में कहा कि उसने राष्ट्रीय हरित अधिकरण के नियमों उल्लंघन के लिए 11-15 जून तक चालान किया और इस अवधि में 20 लाख रूपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया। एसडीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि आयानगर , डाबरी मोड़ , ग्रेटर कैलाश , प्रह्लादपुर , बिजवासन गांव , बिंदापुर , अमर कॉलोनी समेत अन्य जगहों पर पानी का छिड़काव किया गया। 

हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल का गुबार बना है। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस झेलनी पड़ रही है। क्योंकि धूल कणों की लेयर सतह से गर्मी को वायुमंडल में जाने से रोक देती है।

वहीं,  दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा हो गया है कि प्रदूषण स्तर को जांचने वाली मशीनें भी काम नहीं कर रही हैं। प्रदूषण का स्तर बढ़ने की वजह से विजिविलिटी की समस्या अभी भी बनी हुई है। वहीं कम विजिबिलिटी के कारण चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। धूल भरी धुंध की वजह से दिल्ली में प्रदूषण और बीमारियों का खतरा बढ़ा गया है।

यूपी में ही धूल भरी आंधी की वजह से 100 लोगों से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग के अनुसार देश के अलग-अलग इलाकों में आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। 

टॅग्स :मौसमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया