लाइव न्यूज़ :

नई व्यवस्था के तहत अब दस हजार पर्यटक कर सकेंगे ताजमहल का दीदार

By भाषा | Updated: December 21, 2020 23:01 IST

Open in App

आगरा, 21 दिसंबर कोरोना महामारी के चलते ताजमहल का दीदार नहीं कर पा रहे पर्यटकों को संस्कृति मंत्रालय ने बड़ी राहत दी है।

संस्कृति मंत्रालय के आदेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और जिला प्रशासन ने ताजमहल के दीदार के लिए टिकटों की संख्या बढ़ाकर दोगुनी कर दी है।

नई व्यवस्था के तहत अब दस हजार पर्यटक रोजाना ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। इससे पहले यह संख्या सिर्फ पांच हजार थी।

उधर, आगरा किला देखने वालों की संख्या भी 2500 से बढ़ाते हुए चार हजार कर दी गई है।

इस संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षक पुरातत्वविद् डॉ.बसंत कुमार स्वर्णकार का कहना है कि संस्कृति मंत्रालय के आदेश पर ताजमहल में पर्यटकों की संख्या दस हजार व आगरा किला में चार हजार प्रतिदिन कर दी गयी है।

वहीं, जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि नई व्यवस्था के तहत कोई नया टिकट काउंटर नहीं खोला जा रहा है। फिलहाल ताजमहल का दीदार करने के लिए पर्यटकों को ऑनलाइन टिकट ही बुक कराने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट