लाइव न्यूज़ :

नई योजना के तहत बिना राशन कार्ड वाले साढ़े चार लाख लोगों को मिला खाद्यान्न : दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: June 13, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने रविवार को बताया कि उसने राष्ट्रीय राजधानी में एक नई योजना के तहत उन साढ़े चार लाख से अधिक लोगों को खाद्यान्न मुहैया कराया है, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है।

पांच जून से शुरू हुई इस योजना के तहत वे लोग अपना आधार कार्ड दिखाकर पांच किलोग्राम खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है।

दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘यह योजना उन लोगों के लिए है, जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं। इन लोगों में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, प्रवासी श्रमिक, निर्माण कार्य में लगे श्रमिक और घरेलू सहायक शामिल हैं। इस योजना के माध्यम से अब तक 4.5 लाख से अधिक लोगों को सहायता दी गई है।"

इस योजना के तहत लाभार्थियों को चार किलोग्राम गेहूं और एक किलोग्राम चावल दिया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि लोगों को 5,000 टन राशन प्रदान किया गया है और अन्य 5,000 टन राशन वितरण केंद्रों तक पहुंच जाएगा। दिल्ली के कुल 280 सरकारी स्कूलों को खाद्यान्न वितरण के लिए चुना गया है। हर नगरपालिका वार्ड में एक स्कूल को इसके लिए चिह्नित किया गया है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कहा, ‘‘हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आने वाले दिनों में पूरी प्रक्रिया को सुचारू और परेशानी मुक्त बनाने के लिए चीजों को और सुव्यवस्थित किया जाएगा। आपकी सरकार का मानना है कि राशन लोगों का अधिकार है।’’

राजपत्रित अवकाश एवं रविवार को छोड़कर सभी कार्य दिवसों में पूर्वाह्न 10 बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित केन्द्रों से राशन प्राप्त किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो