लाइव न्यूज़ :

नए कृषि कानून के तहत निजी फर्म को अनुबंध कीमत पर धान खरीदने के निर्देश दिए गए

By भाषा | Updated: December 12, 2020 22:34 IST

Open in App

होशंगाबाद, (मप्र), 12 दिसंबर मध्यप्रदेश में होशंगाबाद जिला प्रशासन ने अनुबंध पर खेती के नए कानून के तहत एक समझौते को लागू करने की दिशा में कार्रवाई करते हुए एक फर्म को किसानों से अधिक कीमत पर चावल खरीदने का आदेश दिया।

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग की एक विज्ञप्ति में शनिवार को बताया गया कि शिकायत के बाद होशंगाबाद जिले के किसानों से अनुबंध के बावजूद दिल्ली की एक निजी फर्म द्वारा धान नहीं खरीदे जाने के प्रकरण में जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई तथा निजी फर्म को नए कानून के तहत अनुबंध की कीमतों पर चावल खरीदने का निर्देश दिया गया।

उप जिलाधिकारी पिपरिया नितिन टाले ने बताया कि कृषकों से मंडी के उच्चतम मूल्य पर धान खरीदी के अनुबंध के बावजूद कंपनी द्वारा नौ दिसम्बर को मंडी में उच्च विक्रय मूल्य (3000 रुपये प्रति क्विंटल) होने पर धान नहीं खरीदी गई।

उन्होंने बताया कि गांव के किसान पुष्पराज पटेल और बृजेश पटेल ने दस दिसंबर को उपजिलाधिकारी को शिकायत की। जिला प्रशासन ने नए कृषि कानून के तहत एक सुलह बोर्ड का गठन किया और बोर्ड के आदेश पर कंपनी ने उच्च दरों पर चावल खरीदने पर सहमति जताई है।

इस प्रकार नये कृषि कानून का प्रयोग करते हुए शिकायत प्राप्त होने के 24 घंटे के अंदर कृषकों को अनुबंध अनुसार उच्चतम बाजार मूल्य दिलाये जाने की कार्रवाई की गई।

किसानों द्वारा बताया गया कि कंपनी द्वारा करार के बावजूद धान खरीदी नहीं किए जाने से उन्हें बहुत अधिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता।

मालूम हो कि दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसान संगठन केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है