लाइव न्यूज़ :

वन्यजीव बचाने के अभियान के तहत मार्च से अबतक करीब दो हजार एयरगन जमा कराए गए: वनमंत्री

By भाषा | Updated: December 17, 2021 12:43 IST

Open in App

ईटानगर, 17 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में वन्यजीव के सरंक्षण के लिए इस साल मार्च में शुरू हुए अभियान के तहत लोगों ने दो हजार से अधिक एयरगन प्रशासन के पास वापस जमा कराए हैं। यह जानकारी राज्य के पर्यावरण एवं वनमंत्री मामा नाटुंग ने दी।

ऊपरी सियांग जिले के मुख्यालय यिंगकियोंग में 285 एयरगन आत्मसमर्पण करने के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नाटुंग ने यह जानकारी दी। ‘‘एयरगन सरेंडर अभियान’ उन्हीं का विचार है जिसमें उन्होंने लोगों से एयरगन के बजाय कैमरे से ‘शूट’ करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘कंधे पर बंदूक लगाके शूट करना छोड़िये और गले में कैमरे लटका कर शूट कीजिए।’’

गौरतलब है कि इस अभियान की शुरुआत 17 मार्च को पूर्वी कामेंग जिले के लामडिंग गांव में 46 एयरगन जमा कराने से शुरू हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू