लाइव न्यूज़ :

अवर सचिव और उच्च अधिकारी सभी कार्यदिवस पर कार्यालय आएंगे : कार्मिक मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 14, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून कार्मिक मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आदेश में कहा गया कि सभी अवर सचिव स्तर के और उच्च अधिकारियों से सभी कार्यदिवसों पर कार्यालय आने को कहा गया है जबकि दिव्यांगजन व गर्भवती महिला कर्मचारी घर से काम करती रहेंगी।

केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों को जारी आदेश में कहा गया है कि अवर सचिव स्तर से नीचे के सरकारी कर्मचारियों के संदर्भ में ऐसे 50 प्रतिशत अधिकारी सभी कार्यदिवसों पर कार्यालय आएंगे और शेष घर से काम करेंगे।

“कोविड के मामलों और संक्रमण दर में व्यापक रूप से कमी आने के तथ्य के मद्देनजर” कार्मिक मंत्रालय सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति को विनियमित करने के लिये दिशानिर्देश लेकर आया है।

इसमें कहा गहा, “अवर सचिव और उनसे ऊंची श्रेणी के सभी सरकारी अधिकारी सभी कार्यदिवस पर कार्यालय आएंगे।”

आदेश में कहा गया कि सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड अनुकूल आचरण- हाथ धोना या सैनिटाइज करना, मास्क लगाना, हर वक्त सामाजिक दूरी का पालन करना आदि- का सख्त अनुपालन करना होगा और “इस संदर्भ में किसी भी कोताही को गंभीरता से लिया जाएगा।”

इसमें कहा गया कि अधिकारी-कर्मचारी अलग-अलग समय- जैसे, सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच, सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे और सुबह 10 बजे से शाम साढ़े छह बजे- आएंगे जिससे कार्यालय में ज्यादा भीड़ से बचा जा सके।

आदेश में कहा गया कि दिव्यांग कर्मियों और गर्भवती महिला कर्मचारियों को कार्यालय आने से छूट जारी रहेगी लेकिन उन्हें अगले आदेश तक घर से काम करना होगा।

आदेश के मुताबिक निषिद्ध क्षेत्र में रहने वाले सभी अधिकारियों व कर्मियों को निषिद्ध अवधि के दौरान कार्यालय आने से छूट रहेगी।

आदेश में कहा गया कि जो अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय नहीं आ रहे हैं वे घर से काम करेंगे और उन्हें हर वक्त टेलीफोन या संचार के दूसरे इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के जरिये संपर्क में रहना चाहिए।

आदेश के मुताबिक यह नियम 16 जून से 30 जून तक प्रभावी रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos