लाइव न्यूज़ :

आरकेवीवाई योजना के तहत 54 प्रशिक्षुओं ने रेलवे की उत्पादन इकाई में 100 घंटे का प्रशिक्षण पूरा किया

By भाषा | Updated: October 14, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर रेल कौशल विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत कुल 54 प्रशिक्षुओं ने वाराणसी स्थित रेलवे की उत्पादन इकाई में इलेक्ट्रिशियन,फिटर, मशीन मरम्मत करने सहित विभिन्न तकनीकी इकाइयों में अपना 100 घंटे का प्रशिक्षण पूरा कर किया।

रेलवे ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि आरकेवीवाई योजना लागू करने के लिए उसकी नोडल एजेंसी में एक प्रकोष्ठ बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू) ने बुधवार को प्रशिक्षुओं को स्व रोजगार टूलकिट और प्रमाणपत्र वितरित किया।

बयान में रेखांकित किया गया, ‘‘ इसी के साथ बीएलडब्ल्यू द्वारा आरकेवीवाई के तहत इलेक्ट्रिशियन, फिटर,मशीन मरम्मत और वेल्डर सहित विभिन्न तकनीकी इकाइयों में पहले बैच का 100 घंटे का प्रशिक्षण संपन्न् किया गया।’’

बयान में कहा गया कि प्रशिक्षुओं ने संतोष व्यक्त किया क्योंकि उनका मानना है कि प्रशिक्षण लाभदायक है और इससे उनकी कुशलता एवं आत्म विश्वास बढ़ेगा।

गौरतलब है कि आरकेवीवाई योजना 17 सितंबर को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुरू की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?