लाइव न्यूज़ :

कर्ज चुकाने के दबाव में, असम में महिलाओं ने अपने सतीत्व से समझौता किया: सरमा

By भाषा | Updated: December 30, 2020 20:42 IST

Open in App

गुवाहाटी, 30 दिसंबर असम सरकार ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं (एमएफआई) से लिये कर्ज को चुकाने में नाकाम रहने पर कई महिलाओं को अपने सतीत्व से समझौता करना पड़ा।

वित्त मंत्री हिमंत विश्व सरमा ने कहा कि गरीब महिलाएं एमएफआई से बेहद उच्च दर पर रकम उधार लेती हैं और राज्य सरकार के पास इन्हें रोकने का कोई तंत्र नहीं क्योंकि वे आरबीआई के दिशानिर्देश से संचालित होते हैं।

सरमा ने कहा, “कई महिलाएं मेरे पास आईं और यह बताया कि कई अन्य महिलाओं ने माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं से लिया कर्ज नहीं चुका पाने के दबाव में अपने सतीत्व से समझौता किया। मैं आशा करता हूं कि यह सच न हो।”

एक अनुमान के मुताबिक इन एमएफआई ने असम में गरीब लोगों उनमें भी अधिकतर महिलाओं को बिना उनके कर्ज वापस करने की क्षमता का आकलन किये करीब 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज दिया है।

सरमा ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा एक विधेयक के बारे में उन्हें दिये गए उन सुझावों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है जो आर्थिक रूप से कमजोर समूहों और व्यक्तियों को एमएफआई या कर्ज देने वाली एजेंसियों के उच्च ब्याज दर और दंडात्मक उपायों से बचाता है।

उन्होंने कहा, “आरबीआई ने कल मुझे एक पत्र लिखकर कहा कि विधेयक पारित करने से पहले उससे परामर्श किया जाए। उसने कुछ बदलाव भी सुझाए हैं। आरबीआई इस दृश्य में कहां से आती है? यह सदन का विशेषाधिकार है। अगर मैं सदन में वह पत्र रख दूं तो आरबीआई को विशेषाधिकार प्रस्ताव का सामना करना होगा।”

मंत्री ने कहा कि वह इस बारे में आरबीआई गवर्नर को लिखेंगे।

विधानसभा ने सर्वसम्मति से द असम माइक्रो फाइनेंस संस्थान (ऋण नियमन) विधेयक, 2020 पारित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र