लाइव न्यूज़ :

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने किशोरी को किन्नर के घर से बरामद किया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:10 IST

Open in App

नोएडा, दो जुलाई गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए शुरू किये गये ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत दनकौर कस्बे से गायब एक किशोरी का पता लगाया है जो करीब डेढ़ साल पहले परिजनों से नाराज होकर घर छोड़कर चली गयी थी और दादरी कस्बे में किन्नरों के साथ रह रही थी। अदालत ने उसे आश्रय केंद्र में भेज दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस आयुक्त (मुखायालय) पुष्पांजलि देवी ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी डेढ़ साल पहले परिजनों की किसी बात से नाराज होकर घर छोड़कर चली गयी थी। किशोरी के परिजनों ने थाना दनकौर में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस उसे तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत दो दिन पहले पुलिस को किशोरी के दादरी में किन्नरों के साथ रहने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लड़की को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां उसने अपने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया। न्यायालय ने उसे गुमशुदा बच्चों के लिए बनाए गए आश्रय आशा ज्योति केंद्र भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह