लाइव न्यूज़ :

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी का निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स कुर्क

By भाषा | Updated: October 27, 2021 16:46 IST

Open in App

गाजीपुर (उप्र), 27 अक्टूबर बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ़शां अंसारी का गाजीपुर नगर में अवैध रूप से बनाया जा रहा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स कुर्क कर लिया गया है।

जिला प्रशासन के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के आदेश से अधिकारियों ने संबंधित निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया। भवन की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्तार की पत्नी अफ़शां के अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का रकबा 1150 वर्ग मीटर बताया गया है। सूत्रों ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी (सदर) अनिरुद्ध प्रताप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) ओजस्वी चावला और कोतवाल दीपेंद्र सिंह मंगलवार को मौके पर पहुंचे तथा निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को कुर्क कर लिया।

गौरतलब है मऊ सीट से बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और उनसे संबंधित लोगों पर प्रशासन लगातार शिकंजा कस रहा है। अब तक उनकी, उनके परिवार तथा उनसे संबंधित अन्य लोगों की कई संपत्तियां जब्त या कुर्क की जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल