लाइव न्यूज़ :

अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे मौजूद दुकान में घुसा, आठ लोगों की मौत, कई अन्य जख्मी

By भाषा | Updated: March 28, 2021 23:39 IST

Open in App

बिहारशरीफ/पटना, 28 मार्च बिहार के नालन्दा जिला के तेल्हाड़ा थाना के समीप रविवार शाम एक अनियंत्रित ट्रक के सड़क किनारे मौजूद एक दुकान में घुस जाने से आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए।

जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस हादसे में मरने वाले सभी मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान उपलब्ध करा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को छोडकर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने उक्त ट्रक में आग लगा दी और राहत एवं बचाव कार्य में लगे पुलिसकर्मियों पर पथराव किया।

हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

उन्होंने इस दुर्घटना में घायल लोगों का निशुल्क समुचित इलाज का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू