लाइव न्यूज़ :

अनियंत्रित होकर घर में घुसी पिकअप वैन, मां-बेटी की मौत

By भाषा | Updated: July 29, 2021 18:48 IST

Open in App

गोण्डा (उप्र), 29 जुलाई जिले के छपिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बभनजोतिया में पिकअप वैन के सड़क किनारे बने घर में घुस जाने से में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बुधवार की देर रात बभनान से छपिया जाने वाली पिकअप वैन (सामान ढोने वाला वाहन) अनियंत्रित होकर ग्राम बभन जोतिया गांव में सड़क किनारे बने जयसिंह भुज के घर में घुस गई, जिससे घर के बरामदे में सो रही पूनम देवी (48) पत्नी जय सिंह भुज, जय सिंह (49), खुशी गुप्ता (14) पुत्री जय सिंह, रेखा गुप्ता (23) और पिकअप चालक राम किशन प्रजापति (26) घायल हो गए।

मौके से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान पूनम व खुशी की मौत हो गई। तीन अन्य घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो