लाइव न्यूज़ :

अनियंत्रित कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी, तीन की मौत

By भाषा | Updated: June 17, 2021 20:35 IST

Open in App

मुजफ्फरपुर, 17 जून बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक अनियंत्रित कार एक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए बाया नदी में गिर गयी जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया।

मुजफ्फरपुर पश्चिमी अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार दास ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को मुंगौली गांव एक बारात में शामिल होने के बाद देर रात में कार से लौट रहे प्रीतम कुमार (21), निक्की शर्मा (21) और राजन कुमार (22) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। तीनों पारू प्रखंड के निवासी थे। इस हादसे में जख्मी रमन कुमार (20) को इलाज के लिए सरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

दास ने बताया कि सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को कानूनी प्रावधान के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। सरैया थाना थानाध्यक्ष राम विनोद यादव ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे