लाइव न्यूज़ :

चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक : छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 2, 2021 16:06 IST

Open in App

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), दो नवम्बर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद क्षेत्र में मंगलवार को एक बेकाबू ट्रक के चाय की दुकान में जा घुसने से उसकी चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अहिरौली गांव में सुबह चाय की एक दुकान पर कुछ लोग चाय पी रहे थे और इसी दौरान एक तेज़ रफ़्तार ट्रक दुकान में जा घुसा। उसकी चपेट में आने से उमाशंकर यादव (50), गोलू यादव (15), वीरेंद्र राम (45), सत्येंद्र ठाकुर (28), चंद्रमोहन राय (45) तथा बिहारी कुशवाहा (35) नामक व्यक्तियों की मौत हो गयी।

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद स्थानीय लोगों तथा मृतकों के परिजनों ने सड़क जाम कर यातायात रोक दिया।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहें हैं।

इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मारे गए व्यक्तियों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो