लाइव न्यूज़ :

कार पर पलटा बेकाबू ट्रक : पांच लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

By भाषा | Updated: July 16, 2021 16:32 IST

Open in App

लखनऊ, 16 जुलाई उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार पर ट्रक के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लखनऊ के ग्रामीण इलाके में इटौंजा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के पास कुम्हरावा मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि मरने वालों की शिनाख्त अरनव सिंह, आर्यन सिंह, अजीत सिंह, दुर्गेश सिंह और भवानी सिंह के रूप में हुई है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक वकील अहमद को हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने बताया कि कार सवार सभी लोग उन्नाव जिले से बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए