लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी दिल्ली के बाजार में अचेत होकर गिरा शख्स, कोरोना के डर से कोई नहीं आया पास, तीन घंटे बाद पहुंची मदद पर मौत

By विनीत कुमार | Updated: May 28, 2020 11:23 IST

दक्षिणी दिल्ली के युसूफ सराय बाजार में एक शख्स बुधवार को अचेत होकर गिर पड़ा। हालांकि, कोरोना के डर से तीन घंटे तक उसकी मदद के लिए कोई सामने नहीं आया।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी दिल्ली के बाजार में अचेक होकर गिरा शख्स, नहीं मिली तीन घंटे तक मददबाद में पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचा शख्स, नहीं बच सकी जान, कोरोना संक्रमण की अभी पुष्टि नहीं

पिछले साल तक दिल्ली के एम्स में एक परिचारक के तौर पर काम कर रहे 65 साल के एक शख्स की बुधवार को मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दक्षिणी दिल्ली के युसूफ सराय बाजार में वह अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। उस तक मदद पहुंचने में तीन घंटे लग गए और आखिरकार अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार शख्स जहां अचेत होकर गिरा, वहां और भी लोग मौजूद थे लेकिन कोरोना संक्रमण के डर किसी ने उसकी मदद तत्काल नहीं की। शख्स की मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाने वाले एक पुलिसकर्मी ने बताया कि उसकी मृत्यु इलाज के दौरान हो गई।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी के अनुसार इस शख्स को कोरोना संक्रमण था या नहीं, इस बारे में अभी कुछ साफ नहीं हो सका है। शख्स की पहचान बाद में कोटला मुबारकपुर के एक निवासी के तौर पर हुई है। वह बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे बाजार में अचेत गिरा मिला था। मदद करने वाले पुलिसकर्मी ने नाम उजागर नही करने की शर्त पर बताया, 'करीब तीन साल तक किसी ने उसकी मदद नहीं की। वे उसकी ओर से जाने से डर रहे थे क्योंकि उन्हें कोरोना संक्रमण का डर था।'

दोपहर करीब 1.30 बजे एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी। डीसीपी (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एक पुलिस अधिकारी वहां पहुंचा और एंबुलेंस बुलाकर शख्स को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

ठाकुर ने कहा, 'हमारे एक कॉन्सटेबल ने जल्दी में एक पीपीई किट का बंदोबस्त किया और उसे पहनकर अचेत शख्स को एंबुलेंस तक ले जाने में मदद की।'

मदद पहुंचाने वाले पुलिसकर्मी के अनुसार शख्स को पहले एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया हालांकि, जब एंबुलेंस के ड्राइवर ने सलाह दी कि संभव है कि उसे उस अस्पताल में दाखिला नहीं मिल सकेगा तो फिर उसे पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। पुलिसकर्मी के अनुसार शाम करीब 7 बजे अस्पताल की ओर से ये बताया गया कि शख्स की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीएम्सदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?