लाइव न्यूज़ :

नाबालिग बच्ची को प्रताड़ित करने के आरोप में चाचा चाची गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 31, 2021 23:15 IST

Open in App

जयपुर, 31 जनवरी राजस्थान के राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र में सात साल की भतीजी को प्रताड़ित करने के आरोप में चाचा-चाची को गिरफ्तार किया गया है।

थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले ही इस बच्ची की मां और देवी सिंह का विवाह हुआ है। करीब दो महीने पहले देवी सिंह और उनकी पत्नी आजीविका के सिलसिले में गुजरात जाने से पहले बच्ची को अपने भाई किशन सिंह और उसकी पत्नी रेखा के पास देखभाल के लिए छोड़ गए।

उन्होंने बताया कि किशन सिंह और रेखा बच्ची को प्रताड़ित करते, उसकी बुरी तरह से पिटाई करते थे। यह देखकर गांव के एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर बच्ची के सौतेले पिता देवी सिंह को भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि वीडियो प्राप्त होने के बाद देवी सिंह लौटा और इस संबंध में उसने 29 जनवरी को किशन सिहं और रेखा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

उन्होंने बताया कि उसी दिन आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और अगले दिन उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची के हाथों, कमर, कानों और अंगुलियों पर चोट के निशान हैं।

थानाधिकारी ने बच्ची की चिकित्सीय जांच का उल्लेख करते हुए उसके साथ किसी प्रकार के यौन उत्पीड़न से इंकार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू