लाइव न्यूज़ :

बिजनौर में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: May 9, 2021 12:59 IST

Open in App

बिजनौर (उप्र), नौ मई, बिजनौर के धौकलपुर गांव में हत्या के आरोपी चाचा एवं भतीजे की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि धीर सिंह(50) और उसका भतीजे अंकुर(24) रविवार सुबह लगभग नौ बजे खेत से लौट रहे थे, तभी धौकलपुर गांव से कुछ दूरी पर तीन-चार हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद बदमाश घटनास्थल से फरार हो गये।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 15 अगस्त 2015 को गांव निवासी अमन सिंह की हत्या हुई थी और इस मामले में धीर सिंह, उसका भाई जगवीर और भतीजा अंकुर जेल गये थे। धीर सिंह और अंकुर जमानत पर रिहा हो गए थे।

पुलिस को संदेह है कि अमन सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए ही चाचा-भतीजे की हत्या की गयी है।

पुलिस अधिकारियों ने अभियुक्तों की तलाश के लिए चार टीम गठित की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह