लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में मिला लावारिस बैग, एक करोड़ 40 लाख रुपये बरामद

By भाषा | Updated: February 17, 2021 14:42 IST

Open in App

कानपुर, 17 फरवरी कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्पेशल ट्रेन में एक लावारिस बैग में एक करोड़ 40 लाख रुपये मिले हैं।

रेलवे के उप मुख्य यातयात प्रबंधक हिमांशु शेखर ने बुधवार को बताया कि दिल्ली से बिहार के जयनगर जा रही है इस रेलगाड़ी में यह नकदी मिली है ।

उन्होंने बताया कि ट्रेन के पैंट्री (खानपान) कर्मचारियों ने लावारिस ट्रॉली बैग देखा और रेलवे अधिकारियों, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को मामले की सूचना दी, जिन्होंने बैग को अपने कब्जे में ले लिया।

उन्होंने बताया कि यह बैग रेलवे के अधिकारियों,आरपीएफ और जीआरपी की मौजूदगी में खोला गया था और पाया गया कि इसमें नोट भरे हुये थे । नकदी भरे इस बैग को जीआरपी को सौंप दिया गया, जिन्होंने आयकर अधिकारियों को मामले की सूचना दी है।

शेखर ने बताया कि जीआरपी ने पैंट्री स्टाफ से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। जीआरपी के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे है ।

शेखर ने बताया कि अभी तक न तो किसी ने इस बैग पर दावा किया है और न ही रास्ते के किसी भी स्टेशन में बैग लापता होने के बारे में कोई रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह