लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगी या नहीं, यह अभी तक साफ नहीं

By भाषा | Updated: January 10, 2020 07:32 IST

प्रधानमंत्री मोदी 11 जनवरी से कोलकाता के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका 12 जनवरी को कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होने का भी कार्यक्रम है।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बनर्जी के कार्यक्रम में शामिल होने की न तो पुष्टि की गई है न ही इस बात से इनकार किया गया है। ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शनों के बीच बृहस्पतिवार को इसको लेकर अनिश्चितता बनी रही कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को यहां कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच साझा करेंगी या नहीं।

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बनर्जी के कार्यक्रम में शामिल होने की न तो पुष्टि की गई है न ही इस बात से इनकार किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी 11 जनवरी से कोलकाता के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका 12 जनवरी को कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होने का भी कार्यक्रम है।

ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेता इस पर चुप्पी साधे हुए हैं कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शिरकत करेंगी या नहीं।

तृणमूल कांग्रेस के एक शीर्ष नेता ने कहा, ''यह स्पष्ट नहीं है कि हमारी पार्टी सुप्रीमो कार्यक्रम में शामिल होंगी या नहीं। अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। शुक्रवार दोपहर बाद ही तस्वीर साफ होगी।''

टॅग्स :पश्चिम बंगालनरेंद्र मोदीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया