लाइव न्यूज़ :

पंजाब, गुजरात में एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के टीकाकरण को लेकर अनिश्चितता

By भाषा | Updated: April 29, 2021 16:15 IST

Open in App

चंडीगढ़/अहमदाबाद, 29 अप्रैल पंजाब और गुजरात में एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण को लेकर अनिश्चितता है, क्योंकि दोनों राज्यों की सरकारों ने कहा है कि उनके पास कोरोना वायरस रोधी टीके की पर्याप्त खुराकें नहीं हैं।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हमें टीके की पर्याप्त खुराकें नहीं मिल रही हैं। इसलिए हमें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। टीकाकरण के लिए हमारे पास पर्याप्त संख्या में कर्मी और व्यवस्था है।’’

यह पूछने पर कि क्या राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण करेंगे तो मंत्री ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि हम एक मई से नहीं कर पाएंगे।’’

राज्य सरकार ने 18 से 45 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को 30 लाख कोविशील्ड खुराक के ऑर्डर दिए हैं।

सिद्धू ने कहा, ‘‘बुधवार को हमें दो लाख खुराकें मिलीं और उससे पहले हमें डेढ़ लाख खुराकें मिली थीं। लेकिन हमारे पास यह सूचना नहीं है कि आज और कल हमें कितनी खुराक मिलेंगी। अगर हमें टीके की कम से कम दस लाख खुराकें मिलती हैं तो हम इस कार्यक्रम को शुरू कर सकते हैं।’’

वहीं गुजरात सरकार ने कहा कि दवा कंपनियों से पर्याप्त संख्या में टीका मिलने पर ही वह तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू करेगी। बहरहाल, राज्य में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा, ‘‘केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक बुधवार से कोविन पोर्टल पर 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के लोगों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।’’

इसमें बताया गया, ‘‘राज्य सरकार ने 25 अप्रैल को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोविशील्ड की एक करोड़ खुराक और भारत बायोटेक से कोवैक्सीन की 50 लाख खुराक का ऑर्डर दिया था।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘दवा कंपनियों से पर्याप्त संख्या में टीके की खुराक मिलते ही टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।’’

इससे एक मई से राज्य में टीकाकरण प्रक्रिया शुरू होने पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल