लाइव न्यूज़ :

अपने राज्य से बेखबर योगी बंगाल और असम की कानून-व्यवस्था सुधारने में व्यस्त : अखिलेश

By भाषा | Updated: March 17, 2021 18:41 IST

Open in App

लखनऊ, 17 मार्च समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कि प्रदेश और इसकी राजधानी लखनऊ में अपराधी बेलगाम हैं, मगर मुख्यमंत्री इससे बेखबर होकर पश्चिम बंगाल और असम की कानून-व्यवस्था सुधारने में व्यस्त हैं।

यादव ने पश्चिम बंगाल और असम में जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा के प्रचार में इन दिनों व्यस्त मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर हमला करते हुए बुधवार को एक बयान में कहा कि भाजपा राज में अपराधी बेखौफ होकर पुलिस पर ही हमलावर हो रहे हैं। पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है। अपराधी सत्ता संरक्षित होने के कारण निडर हैं कि उन पर हाथ डालने वाला पुलिस कर्मी ही निलम्बित होगा।

उन्होंने कहा, ''महिला अपराधों को रोकने के खोखले दावे करने वाली भाजपा सरकार और उसके मुख्यमंत्री योगी पूरी तरह नाकाम हो चुके हैं। यही वजह है कि योगी अपने राज्य के हालात से बेखबर होकर पश्चिम बंगाल और असम की कानून-व्यवस्था सुधारने में व्यस्त हैं।''

यादव ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों के साथ अपराध में राजधानी लखनऊ अव्वल नम्बर पर आ गई है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब लूट, अपहरण, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं न होती हों।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जादुई जुमले उछालने लगती है। वह झूठे आंकड़ों से जनता को भ्रमित करने की चाहे जितने तिकड़म करले, मगर अब वह सफल होने वाली नहीं है। सभी को भाजपा के दावों में छुपे सच का पता चल गया है और वह झूठों को 2022 के चुनावों में सही सबक सिखाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?