लाइव न्यूज़ :

कानपुर में कारोबारी के परिसरों पर छापेमारी में करोड़ों की बेहिसाबी नकदी बरामद

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:25 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), 24 दिसंबर पड़ोसी जिले कन्नौज में इत्र उद्योग समेत अन्‍य कारोबार से जुड़े कानपुर के एक कारोबारी के आवास और अन्‍य परिसरों पर छापेमारी में कथित तौर पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी नकदी बरामदगी हुई है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जीएसटी खुफिया और आयकर विभाग के एक सूत्र ने बताया कि कानपुर के उद्योगपति पीयूष जैन के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर गुरुवार और शुक्रवार को आयकर विभाग, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) तथा माल और सेवा कर सहित विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों ने छापेमारी की।

हालांकि, छापेमारी और जब्ती की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कर-प्रवर्तन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि कानपुर, गुजरात और मुंबई में जैन के कई परिसरों पर छापेमारी गुरुवार को शुरू हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं कथित छापेमारी की कुछ तस्वीरों में कानपुर में कारोबारी के आवासीय परिसर में बड़े-बड़े वार्डरोब में नकदी के ढेर दिखाई देते हैं।

कर अधिकारियों ने शहर में पान मसाला और अन्य सुगंधित तंबाकू उत्पादों के 'शिखर' ब्रांड के निर्माण कारखाने पर भी छापा मारा।

अधिकारी ने बताया कि रिहायशी परिसरों पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कागज में लिपटी नकदी बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि बरामद रकम कथित रूप से एक माल ट्रांसपोर्टर द्वारा नकली चालान और बिना ई-वे बिल के माल भेजने से जुड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान